आँख का वजन कितना होता है और आँख के कार्यों से जुड़ी जानकारी (aankh ka vajan kitna hota hai)
- सामान्य तौर पर हमारी आईबॉल का वजन 1 औंस (28.35 ग्राम) होता है।
- दिमाग का आधे से भी ज्यादा हिस्सा आँखों को कण्ट्रोल करने में ही व्यस्त रहता है।
- हमारी आँखें केवल तीन रंग ही देख पाती है- नीला, हरा और लाल। बाकी सारे रंग इन तीन रंगों को मिलाकर ही बनते हैं।
- हमारी आँखें 1 करोड़ रंग पहचानने की क्षमता रखती है।
- आँखों को कण्ट्रोल करने वाली मसल शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है।
- हमारी आँखें 576 मेगापिक्सल की हैं। इन्हें एक जगह फोकस करने के लिए केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है।
- आँखों का रंग मेलेनिन पिगमेंट की मात्रा पर निर्भर करता है।
- दिमाग के बाद आँखें ही शरीर का सबसे जटिल भाग है।
- आँखें एक मिनट में लगभग 17 बार, एक दिन में 14,280 बार और एक साल में लगभग 52 लाख बार झपकती है।
- एक आँख से 150 डिग्री और दोनों आँखों से 180 डिग्री तक देखा जा सकता है।
आँख की संरचना से जुड़ी जानकारी
- आँख में मौजूद आईबॉल पानी, जैली और प्रोटीन की बनी होती है और ये 3D इमेज बनाती हैं।
- आँखों में पाया जाने वाला श्वेतपटल आँखों को मूवमेंट देता है।
- कॉर्निया आँख का वो पारदर्शी हिस्सा होता है जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है।
- आइरिस कॉर्निया के नीचे स्थित होता है और आईबॉल में आने वाले प्रकाश की मात्रा को कण्ट्रोल करता है।
- आइरिस के अंदर काले रंग का गोल बिंदु पुपिल पाया जाता है जो लाइट को आईबॉल तक पहुंचाकर नजर को बढ़ाता है।
- लेंस भी कॉर्निया की तरह पारदर्शी ऊतक होता है जो पुपिल के पीछे स्थित रहता है।
- आईबॉल के अंदर भरा रहने वाला जैली जैसा पदार्थ विट्रियस जैल होता है जो आँख के आकार को बनाये रखता है।
- रेटिना आईबॉल के पीछे स्थित ऊतक होता है जिस पर वस्तु का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब बनता है।
thank you
0 comments:
Post a Comment